The Journal Story
The Journal Story
  • Home
  • Technology
  • Entertainment
  • Business
    • Leaders Story
    • People’s Story
  • Lifestyle
  • Politics
  • Sports
  • TJS हिन्दी
  1. Home
  2. Entertainment
  3. कृष 4 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.
 कृष 4 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.
Entertainment

कृष 4 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.

by The Journal Story August 23, 2022 0 Comment

इस बार दिखाई जाएगी यह कहानी, कमाल के होंगे एक्शन सीन्स ।

Image Source YouTube

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी कि ऋतिक रोशन की दुनिया दीवानी है। उनके लुक्स और एक्टिंग की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है। पत्नी सुजैन खान से ब्रेकअप के बाद सबा आजाद को डेट करने की खबरों के अलावा इन दिनों वह विक्रम वेधा फिल्म को लेकर भी चर्चाओं में हैं। जो कि इसी नाम से बनी तमिल फिल्म है। जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदार में दिखे थे। लेकिन अब ऋतिक फिल्म कृष की अगली कड़ी को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

कृष 3 के अंतिम छोर से शुरू होगी कृष 4

खबर है कि ऋतिक रोशन जल्द ही बहुप्रतीक्षित और हरपसंद फिल्म कृष का अगला भाग बनाने जा रहे हैं। पिछले साल ही इस सुपरहीरो सीरीज़ की अगली किश्त की घोषणा कर दी गई थी। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कृष 4 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर कृष 3 की कहानी खत्म हुई थी। इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इस भाग में नए कैरेक्टर्स को इंट्रोड्यूस किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी इस बार बेहद डिफरेंट होने वाली है क्योंकि इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांचक ट्विस्ट्स दिखाए जाएंगे।

 फिल्म में दिखेंगे कमाल के वीएफएक्स और एनिमेशन

कृष 4 को लेकर राकेश रोशन ने कहा था कि इस विशाल और भव्य फिल्म का निर्माण कोरोना महामारी खत्म होने के बाद होगा। इस बार फिल्म में कमाल के वीएफएक्स और एनिमेशन का इस्तेमाल होगा। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। मूल फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन थे तो इस बार भी वह ही फिल्म के निर्देशन की कमान संभालते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि राकेश रोशन ने ही इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में डायरेक्ट की हैं; चाहें वह कोई मिल गया हो, कृष हो या फिर कृष 3; सभी का निर्देशन ऋतिक के पिता ने ही किया है।

Image Source IndiaTV News

ऋतिक से नाराज़ चल रहे हैं फैंस

राकेश रोशन ने ही ऋतिक की शुरूआती फिल्म कहो ना प्यार है का निर्देशन किया था। बाप-बेटे की इस जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को हमेशा ही बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब ये देखना होगा कि कृष 4 को लोग कितना प्यार देते हैं। क्योंकि हाल ही में ऋतिक एक कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। जिसके चलते फैंस उनसे नाराज़ चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने चहेते सितारे को भला-बुरा भी कह रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का बॉयकॉट करने की भी बात कर रहे हैं।

ऋतिक को आमिर के समर्थन में आना पड़ा महंगा

दरअसल, हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज़ हुई है। रिलीज़ होने के पहले से ही फिल्म को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर फिल्म के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है। आलम यह है कि फिल्म के प्रदर्शन ने निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स तक को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वह आमिर पर अगला दांव लगाना चाहेंगे या नहीं। आमिर की फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। ओरिजनल फिल्म ने जहां 6 आस्कर अवॉर्ड जीते थे वहीं आमिर खान की ये फिल्म टिकट खिड़की पर लोगों का इंतजार कर रही है।

आमिर की फिल्म का क्यों हो रहा बॉयकॉट?

आमिर की फिल्म का बॉयकॉट इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग आमिर के उस बयान से आहत हैं जिसमें उन्होंने साम्प्रदायिकता के मुद्दे पर बोला था कि उनकी पत्नी और बच्चों को भारत में डर लगता है। इसके अलावा, जनता फिल्म पीके में भगवानों का निरादर करने का भी उन्हें दोषी मान रही है। हालांकि, आमिर ने लोगों से बॉयकॉट न करने की अपील की है। इस बीच कई सितारे भी उनके समर्थन में सामने आए। जनता ने उन्हें भी आड़े हाथों लेते हुए उन सितारों की फिल्म को भी बॉयकॉट करने की बात कही है। ऋतिक भी आमिर के समर्थन में आए तो जनता ने ऋतिक को भी आड़े हाथों लिया और विक्रम वेधा को बॉयकॉट करने की बात कही।

दीपिका हो सकती हैं कृष 4 की लीड एक्ट्रेस!

बात करें अगर उनकी अपकमिंग फिल्म कृष 4 की लीड एक्ट्रेस की तो कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ रहा है। लेकिन संभावनाएं प्रबल हैं कि दीपिका पादुकोण लीडिंग एक्ट्रेस हो सकती हैं। हालांकि, अभी ऋतिक ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग में बिजी हैं और उसके बाद दीपिका के साथ ही ‘फाइटर’ की शूटिंग भी शुरू करेंगे।

Also Read: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जन्माष्टमी पे ये शुभ काम

Link Source: Wikipedia, IMDB

Hot Topic: शर्ट के बटन खोलकर प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

Highest Rated Bollywood Movies On Netflix

The highest rated bollywood movies give you the sense of real cinema. These movies have a great storyline, amazing acting Read more

Highest Rated Hollywood Movies on Netflix

Looking at the IMDB ratings before watching a movie is becoming a habit. A highly rated movie is packed with Read more

Elon Musk News

It is a name that you frequently see in the news for doing some million-dollar malicious activities. He is currently Read more

Best Upcoming Movies on OTT in June

OTT platforms have become a new way of enjoying the experience of the latest movies from the comforts of our Read more

Tags: hrithik roshan krrish 4 krrish 4 krrish 4 announcement krrish 4 full movie krrish 4 movie krrish 4 teaser krrish 4 trailer krrish 4 update release date
Previous post
Next post

The Journal Story (Website)

administrator

Recent Posts

  • AI के दौर में हमारी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? डेटा गोपनीयता की चुनौतियाँ और भविष्य की राह.
  • Information Protection in an AI-Driven World: Challenges, Risks, and the Street Ahead.
  • वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता
  • Mental Well-being is Widespread, No One Talks About.
  • Startup Culture, Reimagined: Gen Z’s Strong Modern Outline

Recent Comments

  1. 📘 + 1.987122 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=e27e05815c1a9f02e283d4d5ef13814a& 📘 on T20 World Cup 2022: India vs Netherlands T20 War Analysis.

Archives

  • June 2025
  • April 2025
  • October 2024
  • August 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • March 2021

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Latest
  • Leaders Story
  • lifestyle
  • Most Read
  • People's Story
  • Politics
  • Popular Stories
  • Sports
  • Technology
  • TJS हिन्दी
  • Travel
Most Recent
Latest

AI के दौर में हमारी निजी जानकारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven World: Challenges,

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में

June 22, 2025
Health

Mental Well-being is Widespread, No One Talks

June 22, 2025
In Case You Missed
Latest

AI के दौर में हमारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके

June 22, 2025
Copyright © 2025 The Journal Story. All Right Reserved.