The Journal Story
The Journal Story
  • Home
  • Technology
  • Entertainment
  • Business
    • Leaders Story
    • People’s Story
  • Lifestyle
  • Politics
  • Sports
  • TJS हिन्दी
  1. Home
  2. TJS हिन्दी
  3. गुरुग्राम के फ्लैट नंबर 901 का आखिर क्या है राज! सुधीर खुद को बताता था सोनाली फोगाट का पति.
 गुरुग्राम के फ्लैट नंबर 901 का आखिर क्या है राज! सुधीर खुद को बताता था सोनाली फोगाट का पति.
TJS हिन्दी

गुरुग्राम के फ्लैट नंबर 901 का आखिर क्या है राज! सुधीर खुद को बताता था सोनाली फोगाट का पति.

by The Journal Story August 30, 2022 0 Comment

फ्लैट किराए पर लेने के लिए सोनाली को पत्नी बताया.

बीजेपी नेता और पूर्व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच जारी है। अब तक 5 लोगों की मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। मौत मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एक नए खुलासे की माने तो सोनाली फोगाट को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट में उनके पीए सुधीर सांगवान ने अपनी पत्नी बताया था। सुधीर ने सोनाली को रेंट एग्रीमेंट में अपनी पत्नी के रूप में नामित किया था।

गोवा जाने से पहले सोसाइटी गए थे सोनाली और सुधीर 

सुधीर को अक्सर गुरुग्राम के सेक्टर 102 स्थित ‘गुड़गांव ग्रीन्स’ सोसायटी में देखा जाता था। इतना ही नहीं गोवा के लिए रवाना होने से पहले सोनाली और सुधीर ने गाड़ी सोसाइटी में खड़ी करके एयरपोर्ट के लिए टैक्सी हायर की थी।

फ्लैट किराए पर लेने के लिए सोनाली को पत्नी बताया

सुधीर सांगवान ने करीब तीन महीने पहले गुड़गांव ग्रीन्स में फ्लैट नंबर 901 किराए पर लिया था। इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी किया गया था। सुधीर सांगवान ने जब यह फ्लैट किराए पर लिया था तब उन्होंने दस्तावेजों में सोनाली फोगाट को अपनी पत्नी बताया था। फ्लैट कृष्णकांत तिवारी के नाम पर था।

गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, वह वैसे तो सोनाली फोगाट से कभी नहीं मिले थे, लेकिन वह सुधीर सांगवान से जरूर मिले हैं। चूंकि दोनों आम किराएदारों की तरह रहते थे, इसलिए ज्यादातर लोगों को सुधीर और सोनाली बारे में पता भी नहीं था। उनकी मौत के बाद ही लोगों को ये पता चला कि सोनाली उस सोसाइटी में रहा करती थीं।

सुधीर ही रखता था सोनाली के डॉक्यूमेंट्स और घर की चाबियाँ

सोनाली फोगाट के एक करीबी वकील ने मीडिया को बताया कि सुधीर सांगवान हाल ही में सोनाली और उनकी विधवा बहन के प्रॉपर्टी से जुड़े एक काम के सिलसिले में हिसार तहसील कार्यालय आया था। सोनाली बीते दिनों जब 15 दिनों के लिए विदेश गई थीं। तब सुधीर ही उस लॉकर को संभाल रहा था, जहाँ सोनाली के डॉक्यूमेंट्स और घर की चाबियाँ रखी हुई थीं। वकील ने दावा किया कि संदेह है कि सोनाली की अचानक हुई मौत के पीछे कोई आर्थिक कारण रहा होगा। हालांकि, वकील ने सुधीर सांगवान और सोनाली फोगाट के गुरुग्राम की सोसाइटी में पति-पत्नी के तौर पर रहने की किसी भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का पिछले सप्ताह गोवा में निधन हो गया था। इसी मौत मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान और  सुखविंदर वासी सबसे पहले गिरफ्तार किए गए थे। उसके बाद कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक और ड्रग पेडलेर दत्ता प्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया गया। सोनाली के परिवार ने सुधीर पर संपत्ति के लिए हत्या की साजिश का आरोप लगाया। 

कपल मानकर भी की जा सकती है जांच

पुलिस अभी इस मामले में ‘उन्हें कपल मानकर’ भी जांच कर सकती है। इस बीच, अधिकारियों ने सोनाली की मौत से कुछ घंटे पहले गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में सोनाली को ड्रग्स देने के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अंजुना होटल में ठहरी थीं। सेंट एंथोनी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।

सुधीर ने कबूली थी ड्रग्स देने की बात

पीए सुधीर सांगवान यह कबूल कर चुका है कि उसने सोनाली को जबरन ड्रग्स पिलाई थी। ड्रग्स ग्रैंड लीओनी रिजॉर्ट के वेटर से सुधीर और सुखविंदर ने करीब 7 हजार रूपये में ड्रग्स खरीदी थी। हत्या से एक दिन पहले यानी 22 अगस्त को तीनों लोग फ्लाइट से गोवा पहुचे थे और वहां ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट में रुके थे। जहां पर सोनाली को ड्रग्स दी गई थी।

सिर्फ 5 घंटे के अंदर ही दो बार दी गई थी ड्रग्स

सबसे पहले सोनाली को शाम के वक्त ड्रग्स पिलाई गई। जिसके बाद सुधीर और सुखविंदर उन्हें कर्लीज क्लब लेकर गए थे। रात 12 बजे के बाद सोनाली को दोबारा ड्रग्स दी गई। इसके बाद देर रात ढाई बजे सोनाली की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। सुधीर उन्हें लेडीज टॉयलेट लेकर गया। जहां सोनाली ने वॉमिटिंग की। सुबह साढे 4 बजे सोनाली को फिर से टॉयलेट ले जाया गया। इसके बाद सुबह 6 बजे सोनाली फोगाट को रिजॉर्ट वापस लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सोनाली को यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए दी गई ड्रग्स 

पुलिस के मुताबिक उन्हें मेथाम फेटामाइन नामक ड्रग दिया गया था। यह ड्रग यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए दी जाती है। संबंधित ड्रग्स कर्लीज रेस्टोरेंट के वॉशरूम से भी जब्त हुई।

Also Read: कृष 4 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.

Link Source: Wikipedia

Related Topic: दुष्कर्म के बाद हत्या या कुछ और! आखिर क्या है सोनाली की मौत की असल वजह? जानें.

Elon Musk News

It is a name that you frequently see in the news for doing some million-dollar malicious activities. He is currently Read more

Trending Business News

Everyone must read Trending Business News to be aware of the market situation which directly affects every sector. The news Read more

News On Dearness

According to Google, dearness means “the quality of having great value or price”. There is some news on an everyday Read more

Delhi MCD Trending News

The Municipal Corporation Of Delhi is the organization that governs over eleven districts of Delhi, India. The MCD in Delhi Read more

Tags: actress bollywood celebrity Latest News lifestyle sonali phogat sonali phogat dance sonali phogat death news sonali phogat die sonali phogat died of heart attack sonali phogat latest news sonali phogat passed away who is sonali phogat
Previous post
Next post

The Journal Story (Website)

administrator

Recent Posts

  • AI के दौर में हमारी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? डेटा गोपनीयता की चुनौतियाँ और भविष्य की राह.
  • Information Protection in an AI-Driven World: Challenges, Risks, and the Street Ahead.
  • वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता
  • Mental Well-being is Widespread, No One Talks About.
  • Startup Culture, Reimagined: Gen Z’s Strong Modern Outline

Recent Comments

  1. 📘 + 1.987122 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=e27e05815c1a9f02e283d4d5ef13814a& 📘 on T20 World Cup 2022: India vs Netherlands T20 War Analysis.

Archives

  • June 2025
  • April 2025
  • October 2024
  • August 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • March 2021

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Latest
  • Leaders Story
  • lifestyle
  • Most Read
  • People's Story
  • Politics
  • Popular Stories
  • Sports
  • Technology
  • TJS हिन्दी
  • Travel
Most Recent
Latest

AI के दौर में हमारी निजी जानकारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven World: Challenges,

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में

June 22, 2025
Health

Mental Well-being is Widespread, No One Talks

June 22, 2025
In Case You Missed
Latest

AI के दौर में हमारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके

June 22, 2025
Copyright © 2025 The Journal Story. All Right Reserved.