The Journal Story
The Journal Story
  • Home
  • Technology
  • Entertainment
  • Business
    • Leaders Story
    • People’s Story
  • Lifestyle
  • Politics
  • Sports
  • TJS हिन्दी
  1. Home
  2. Entertainment
  3. करीना कपूर ने फनी अंदाज में किया पति को बर्थडे विश
 करीना कपूर ने फनी अंदाज में किया पति को बर्थडे विश
Entertainment

करीना कपूर ने फनी अंदाज में किया पति को बर्थडे विश

by The Journal Story August 17, 2022 0 Comment

Saif Ali Khan Birthday: 16 August 1970

बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान सोशल मीडिया पर बेशक इतने ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन सैफ अली खान को चाहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की खूब बधाईयाँ दी हैं। उन्होंने आज के दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रट किया और इस खास मौके की तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बहन सोहा अली खान, बेटे तैमूर, जेह और इब्राहिम, पत्नी करीना कपूर और साडू कुणाल खेमू साथ नजर आए। इन तस्वीरों में एक्टर अपने परिवार साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

Image Source: The Indian Express

पत्नी करीना ने फनी अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

सैफ अली खान के जन्मदिन पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने बड़े ही खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने अपने पति सैफ की फनी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा है, जिसे फैंस ही नहीं सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर सभी कमेंट कर सैफ को बधाई दे रहे हैं।

दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अली खान कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ ने व्हाइट और ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ चश्मा भी लगा रखा है। पहली तस्वीर में सैफ पाउट बनाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह हैरानी भरा पोज देते दिख रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में सैफ अली खान काफी फनी लग रहे हैं और उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्टर ने इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

कुछ समय पहले ही सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सैफ अपनी बहन सबा और बेटे जेह संग बैठे नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में सैफ, सबा और सोहा अली खान के साथ दिख रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सैफ पूरे परिवार के साथ अपना केक काटने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

Image Source: Bollywood Bubble

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी बहन सबा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे भाईजान’। उनके इस पोस्ट के आते ही सभी फैंस ने बर्थडे विशेज की लाइन लगा दी है। आखिरी तस्वीर में सैफ के अलावा करीना कपूर, तैमूर, जेह, सबा, इब्राहिम, सोहा और कुनाल खेमू एकसाथ नवाब साहब का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। जन्मदिन पर उन्होंने बहन सोहा अली खान के साथ पोज दिए। इस दौरान बहन सोहा व्हाइट डॉटेड टॉप और डेनिम में दिख रहीं थी। 

सारा ने अब्बू को किया बर्थडे विश

अब्बू के जन्मदिन पर बेटी सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सारा का बचपन और बाप-बेटी का बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है। सारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपने अब्बा जान की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सारा के बचपन से लेकर बड़े होने तक के सफर को देखा सकता है।

सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं करीना

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की और 13 साल के बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। जिसके बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की। सैफ अली खान ने खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। दोनों के दो बच्चे हैं तैमूल अली खान और जेह। तैमूर  5 साल के और जेह जो 2 साल के होने वाले हैं। 

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्में

सैफ अली खान इस साल दो बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। वो जल्द ही साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के किरदार एक कुख्यात अपराधी की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं ऋतिक रोशन एक पुलिस आधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

इसके अलावा सैफ अली खान प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदि पुरुष’ में लंका पति रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म रामायण महाकाव्य पर आधारित है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Image Source: The Indian Express

Link Source: wikipedia,

Related Topic: India symbolized its emergence as a world power with lions roaring off the Parliament.

Highest Rated Bollywood Movies On Netflix

The highest rated bollywood movies give you the sense of real cinema. These movies have a great storyline, amazing acting Read more

Highest Rated Hollywood Movies on Netflix

Looking at the IMDB ratings before watching a movie is becoming a habit. A highly rated movie is packed with Read more

Elon Musk News

It is a name that you frequently see in the news for doing some million-dollar malicious activities. He is currently Read more

Best Upcoming Movies on OTT in June

OTT platforms have become a new way of enjoying the experience of the latest movies from the comforts of our Read more

Tags: happy birthday saif ali khan kareena kapoor saif ali khan birthday video saif ali khan birthday cake saif ali khan birthday celebration saif ali khan birthday date saif ali khan birthday party saif ali khan birthday photos saif ali khan birthday special
Previous post
Next post

The Journal Story (Website)

administrator

Recent Posts

  • AI के दौर में हमारी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? डेटा गोपनीयता की चुनौतियाँ और भविष्य की राह.
  • Information Protection in an AI-Driven World: Challenges, Risks, and the Street Ahead.
  • वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता
  • Mental Well-being is Widespread, No One Talks About.
  • Startup Culture, Reimagined: Gen Z’s Strong Modern Outline

Recent Comments

  1. 📘 + 1.987122 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=e27e05815c1a9f02e283d4d5ef13814a& 📘 on T20 World Cup 2022: India vs Netherlands T20 War Analysis.

Archives

  • June 2025
  • April 2025
  • October 2024
  • August 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • March 2021

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Latest
  • Leaders Story
  • lifestyle
  • Most Read
  • People's Story
  • Politics
  • Popular Stories
  • Sports
  • Technology
  • TJS हिन्दी
  • Travel
Most Recent
Latest

AI के दौर में हमारी निजी जानकारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven World: Challenges,

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में

June 22, 2025
Health

Mental Well-being is Widespread, No One Talks

June 22, 2025
In Case You Missed
Latest

AI के दौर में हमारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके

June 22, 2025
Copyright © 2025 The Journal Story. All Right Reserved.