January 26, 2026

दुष्कर्म के बाद हत्या या कुछ और! आखिर क्या है सोनाली की मौत की असल वजह? जानें.

आखिर क्या है सोनाली की मौत की असल वजह?

अभिनेत्री और बिग बॉस में नजर आ चुकी टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का बीते दिनों गोवा में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। अब गोवा पुलिस ने मामले में सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग सोनाली फोगट के पीए हैं।

Image Credit: The Indian Express

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी, दोनों ही 23 अगस्त को सोनाली फोगट के साथ गोवा में थे। पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया गया है।

दरअसल, सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने अंजुना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने सुधीर और सुखविंदर पर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद सोनाली की हत्या की गई है। साथ ही रिंकू ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की थी। इस दौरान वीडियोग्राफी को बतौर साक्ष्य प्रस्तुत करने की मांग भी की गई थी। हालांकि, आज सोनाली का अंतिम संस्कार हो गया है। उनकी बेटी ने उन्हें कंधा दिया और अंतिम संस्कार किया। 

क्या दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या?

सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस को बताया कि सुधीर सांगवान 3 साल से सोनाली संग दुष्कर्म कर रहा था। उसके पास सोनाली के वीडियो भी हैं, जिनके बल पर वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। रिंकू के मुताबिक, सुधीर ने उनकी बहन सोनाली के पॉलिटिकल और एक्टिंग करियर को तबाह करने की धमकी भी दी थी। उसने सोनाली के फोन, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स, एटीएम कार्ड्स और मकान की चाबियां ले रखी थीं। सोनाली की मौत के बाद उनके हरियाणा के फार्महाउस से सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप और अन्य गैजेट चोरी हुए।

भतीजे ने ड्रग्स के सेवन की बात खारिज की

अभिनेत्री के भतीजे मोहिंदर फोगाट ने बताया कि परिवार ने जब उनकी बॉडी देखी तो उनके चेहरे पर सूजन और खरोंच के निशान थे। बकौल मोहिंदर, उनकी बुआ ड्रग्स का सेवन नहीं करती थी। अगर ड्रग्स की बात सामने आई है तो जरूर किसी ने उनके खाने में ड्रग्स मिलाई होगी। खुद अभिनेत्री ने अपनी बहनों और मां से फोन पर हुई बातचीत में इस बात का जिक्र भी किया था कि उन्हें खाने में गड़बड़ लगी है। मोहिंदर के मुताबिक, उनकी बुआ बिल्कुल स्वस्थ थीं और फिटनेस का ध्यान रखती थीं। 42 की उम्र में हार्टअटैक आने की बात नहीं पचती है।

वायरल विडियो में इस हाल में दिखीं सोनाली

हाल ही में एक विडियो सामने आ रहा है, जिसमें सोनाली के पीए सुधीर और सुखविंदर दोनों उनके साथ नज़र आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही सोनाली के साथ एक डिस्को में थिरकते दिख रहे हैं। हालांकि, सोनाली विडियो में कुछ असहज दिख रही हैं। विडियो में दिख रहा है कि उनके दोनों पीए उन्हें नाचते हुए छू रहे हैं, जबकि सोनाली उनसे खुद को छुड़वाती दिख रही हैं। हालांकि, ये 30 सेकंड का वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। कथित तौर पर विडियो मौत से एक रात पहले 22 अगस्त का है, और गुरुग्राम के डिस्को का है। सोनाली के भाई ने वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है।

https://www.youtube.com/watch?app=desktop&v=GdC3cMGmPew
Video Credit: IndiaTV

सिरसा विधायक पर आरोपियों की मदद करने का आरोप

सोनाली के भाई रिंकु बताते हैं कि सिरसा विधायक गोपाल कांडा आरोपियों की मदद कर रहे हैं। क्योंकि सुखविंदर पहले गोपाल कांडा का कर्मचारी था। इसलिए उसे वहां से मदद मिल रही है। गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उस वक्त उनके साथ दोनों पीए सुधीर और सुखविंदर थे। सुधीर ने ही 24 अगस्त को सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को निधन की खबर दी थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने ही सोनाली का दुष्कर्म के बाद मर्डर किया है। सुधीर, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने उनकी हत्या की। पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

गोवा पुलिस क्या कहती है?

गोवा पुलिस के मुताबिक, सोनाली जब ‘कर्लिज’ रेस्टोरेंट में डांस कर रही थीं तब उन्हें बेचैनी हुई। इसके बाद उन्हें गोवा के सेंट एंथनी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोई गड़बड़ी नहीं हुई। दिल का दौरा पड़ने से ही निधन हुआ है।

जानें ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या कहा गया?

सोनाली की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। मौत का कारण नहीं बताया गया है। विसरा और टिश्‍यू आगे की जांच के लिए भेजे गए। शरीर पर चोट के कई निशान मिले, आगे की जांच जारी है।

Also Read: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जन्माष्टमी पे ये शुभ काम

Link Source: Wikipedia, Instagram

Hot Topic: ‘बायकॉट’ को लेकर SRK ने सालों पहले कही थी ये बात अब फैंस शेयर कर रहे ये वीडियो.

Don't miss
our new Magazines

Enter your email to receive our new Magazines INR 1299/- month

Subscription Form