January 26, 2026

शर्ट के बटन खोलकर प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी का   खुलासा किया है। उन्होंने बेबी बंप के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा अपने पति करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है।

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ जो मैटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और साथ ही बोल्ड तस्वीरों को लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

43 साल की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले कुछ वक्त से लाइमलाइट से दूर थीं। कई सितारों के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस बिपाशा और करण पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, वहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। उन्होंने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल  2016 में ही शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी बंगाली और पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस बिपाशा बसु 43 साल की हैं और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के टच में रहती हैं।

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा से पहले दो शादियां की थी। लेकिन दोनों शादियों से उनका कोई भी बेबी नहीं है। ऐसे में उनका ये पहला बेबी है।

बिपाशा बसु के बेबी बंप को पति ने किया किस

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन तस्वीरों में व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने शर्ट के बटन को खोल कर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस के पति उनके बेबी बंप को प्यार से किस करते हुए दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपने हाथ रखा हुआ है। इन तस्वीरों में बिपाशा और करण दोनों ही व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं। तस्वीरों में बिपाशा और करण की केमिस्ट्री देखने लायक है। बिपाशा की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस करीब 7 महीने से प्रेग्नेंट हैं। 

एक्ट्रेस ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही थीं, लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को सिर्फ एक अफवाह बताया। लेकिन अब अचानक से बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। साथ ही उनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी उनको बधाई दे रहे हैं।

फैंस दे रहे करण और बिपाशा को बधाई

बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बिपाशा की पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हजारों लोग लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में बिपाशा और करण को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कई लोग हार्ट इमोजी साझा करके उनकी पोस्ट पर प्यार दिखा रहे हैं। 

इससे पहले भी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। एक्ट्रेस को लूज और ओवरसाइज्ट आउटफिट में देखकर कई लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। हालांकि इस बार खुद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म करके फैंस को बेहद खुश कर दिया है। 

Image Source: SpotboyE

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका जाने नहीं देते। अब उनकी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। फैंस अब उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

बिपाशा ने फैंस को कहा शुक्रिया

उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में फैंस को शुक्रिया भी कहा है। बिपाशा ने अपने फैंस को उन्हें प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने फैंस को उनकी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया भी कहा है।

Also Read: करीना कपूर ने फनी अंदाज में किया पति को बर्थडे विश

Link Source: Wikipedia

Hot Topic: Top 5 Models Turned Into Bollywood Actresses

शर्ट के बटन खोलकर प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

The Real Reason For Big Bull Rakesh

Don't miss
our new Magazines

Enter your email to receive our new Magazines INR 1299/- month

Subscription Form