The Journal Story
The Journal Story
  • Home
  • Technology
  • Entertainment
  • Business
    • Leaders Story
    • People’s Story
  • Lifestyle
  • Politics
  • Sports
  • TJS हिन्दी
  1. Home
  2. Leaders Story
  3. 16 साल की उम्र में बनी मां, फिर भी खड़ा किया ब्यूटी सम्राज्य!
 16 साल की उम्र में बनी मां, फिर भी खड़ा किया ब्यूटी सम्राज्य!
Leaders Story Popular Stories TJS हिन्दी

16 साल की उम्र में बनी मां, फिर भी खड़ा किया ब्यूटी सम्राज्य!

by The Journal Story October 30, 2022 0 Comment
  • महज 16 साल की उम्र में शहनाज हुसैन की शादी कर दी गई थी और उसी साल उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया। हालांकि एक एक वक्त ऐसा आया जब वह अपने गृहस्थ जीवन से बिल्कुल ऊब चुकी थीं।
  • जब नौकरी के सिलसिले में शहनाज के पति इराक गए थे। उसी वक्त शहनाज ने लंदन में रहकर ब्यूटीशियन कोर्स शुरु किया।
  • शहनाज की कंपनी  ब्यूटी और फिटनेस से जुड़े लगभग 400 उत्पाद को बनाती है। उनके इन उत्पादों की डिमांड आज पूरे विश्व में है जिसके चलते कंपनी के उत्पाद काफी तेजी से बिकते हैं।

देशभर की लगभग हर महिला और पुरुष खूबसूरत दिखना चाहता है। आज के समय में तो लड़के भी खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं। इसी के चलते मार्केट में कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून मौजूद हैं, जहां पर लोग खुद को खूबसूरत बना सकते हैं। इन्हीं सैलून और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक देशभर में फेमस है। जो शहनाज हुसैन की दिन-रात की मेहनत के बाद इंटरनेशनल लेवल पर अपनी जगह बना चुका है। आपको बता दें कि शहनाज एक ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। फेस के ग्लो से लेकर बालों की चमक तक, शहनाज के टिप्स हमेशा ही काम के होते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे मशहूर नाम शहनाज ने अपनी कड़ी मेहनत से न सिर्फ हर घर में सौंदर्य संबंधी नुस्खों को पहुंचाने का काम किया है, बल्कि लोगों को प्रेरित भी किया है। तो चलिए जानते हैं इस ब्यूटी एक्सपर्ट सफलता की कहानी।

Image Credit: India.com

शहनाज हुसैन का शुरुआती जीवन

शहनाज हुसैन का जन्म 1940 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम एन यू बेग है, जो भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं उनके दादा मीर यार जंग भी हैदराबाद के मुख्य न्यायाधीश और नागपुर के गवर्नर रह चुके थे। महज 14 साल की उम्र में शहनाज हुसैन की सगाई कर दी गई थी।

महज 16 साल की उम्र में मां बनी थीं शहनाज

महज 16 साल की उम्र में शहनाज हुसैन की शादी कर दी गई थी और उसी साल उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया। हालांकि एक एक वक्त ऐसा आया जब वह अपने गृहस्थ जीवन से बिल्कुल ऊब चुकी थीं। शहनाज को अपने परिवार के आगे भी कुछ बड़ा करना था। उन्होंने अपने लिए कुछ करने का सोचा और ब्यूटिशियन बनने की जिद को पूरा भी करके दिखाया। शहनाज के पति ने उनका हर कदम पर साथ दिया। उन्होंने विश्व के कई ब्यूटी स्कूलों से शिक्षा ली और खुद के लिए नया मुकाम बनाया।

शहनाज हुसैन का करियर

शादी के बाद शहनाज ने सोचा कि क्यों ने ब्यूटीशियन का काम शुरु किया जाए। उन्होंने ब्यूटीशियन बनने के लिए कई ब्यूटी स्कूलों से शिक्षा ली और ज्यादा से ज्यादा ब्यूटी इंडस्ट्री के बारे में सीखा। कई लोगों ने शहनाज के इस फैसले का विरोध भी किया। हालांकि उनके पति ने पूरी तरह उनका साथ दिया। साल 1971 की बात है जब नई दिल्ली स्थित अपने घर में ही उन्होंने पहला हर्बल सैलून शुरू किया था। यहीं से शहनाज ने ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। परिणामस्वरूप शहनाज हुसैन आज एक जानी-मानी ब्यूटी एक्सपर्ट हैं।

लंदन से लिया हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रशिक्षण

जब नौकरी के सिलसिले में शहनाज के पति इराक गए थे। उसी वक्त शहनाज ने लंदन में रहकर ब्यूटीशियन कोर्स शुरु किया। शहनाज ने शुरुआत  से ही सोच रखा था कि उन्हें हर चीज नैचुरल रखनी है। रासायनिक उत्पाद का करोबार उन्होंने कभी नहीं सोचा था। जिसके वजह से उन्हें काफी समय ट्रेनिंग लेने में लग गया। नैचुरल और हर्बल उत्पादों की पूरी जानकारी लेने के लिए उन्हें करीब 10 सालों तक लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और कॉपनहेगन के मशहूर पॉर्लरों में ट्रेनिंग लेनी पड़ी। सिर्फ ट्रेनिंग लेने के लिए शहनाज ने वहां के पार्लर में छोटे छोटे काम भी किए।

उधार  के पैसे से शुरू किया कारोबार 

साल 1977 में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शहनाज हुसैन भारत लौटीं। पर अपने देश वापस आने के बाद उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपना कारोबार शुरू कर सकें। जिसके बाद शहनाज ने अपने पिता से 36,000 रुपये उधार लेकर अपना छोटा सा ब्यूटी पार्लर खोला। यह पार्लर उन्होंने अपने में ही खोला था और जिसका नाम शहनाज हुसैन हर्बल रखा था। पूरी तरह से नैचुरल चीजों से बने होने के वजह से लोगों को उनके प्रोडक्ट्स बेहद पसंद आए। 

शुरुआत में उन्होंने सिर्फ त्वचा से जुड़े परेशानियों के समाधान के लिए ही प्रोडक्ट्स बेचने शुरू किए थे। हालांकि, लोगों के बीच अपने प्रोडक्ट्स के लिए अच्छे रिस्पॉन्स देखकर उन्होंने जल्द ही दूसरी ब्यूटी से जुड़ी परेशानियों जैसे कि मुहांसे, झाई, त्वचा में नमी की कमी और एलोपेसिया के समाधान के लिए भी प्रोडक्ट्स मार्केट में लॉन्च कर दिए।

सौन्दर्य विशेषज्ञों के ग्लोबल मीटिंग में भारत का किया प्रतिनिधित्व

शहनाज हुसैन की क्रिएटिविटी और काबिलियत के बलबूते पर उन्हें पूरे विश्व में धीरे-धीरे पहचान मिल गई। इस वजह से ही उनको अस्सी के दशक में हुए सौन्दर्य विशेषज्ञों की ग्लोबल मीटिंग सिडेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने भी मौके का पूरा पूरा फायदा उठाते हुए मीटिंग में उपस्थित सभी व्यक्तियों को अपने क्रिएटिव विचारों से सम्मोहित कर दिया। उनकी काबिलियत के वजह से ही उन्हें उस मीटिंग का 1 दिन के लिए अध्यक्ष बना दिया गया था। उन्होंने उस मीटिंग के दौरान ही आयुर्वेद की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं से उन्होंने सफलता की उड़ान शुरू कर दी।

भारत में बनाया मील का पत्थर

सिडेस्को में हुई मीटिंग से भारत वापस आने पर शहनाज को हर क्षेत्र के लोगों से फोन कर बधाईयां आने लगी। फिर उन्हें कई निवेशक मिले और उन्होंने बड़े लेवल पर अपना प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया। जिसके बाद तो वह ब्यूटी क्वीन ही बन गई और बहुत से लोग उनके ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे। हर्बल और आयुर्वेद प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के वजह से साल 1983 उनको में राजीव गांधी सद्धभावना पुरस्कार और वीमेन ऑफ़ द डिकेड अवार्ड से नवाजा गया। जिसके बाद साल 1985 में इमेज इंडिया अवार्ड और साल 1986 में फिक्की आउटस्टैंडिंग वीमेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया।

शहनाज हुसैन की उपलब्धि

आज शहनाज हुसैन देश की सबसे सफल बिजनेसवुमन और ब्यूटी एक्सपर्ट बन चुकी हैं। उनकी कंपनी हर्बल प्रोडक्ट्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हैं। शहनाज की कंपनी  ब्यूटी और फिटनेस से जुड़े लगभग 400 उत्पाद को बनाती है। उनके इन उत्पादों की डिमांड आज पूरे विश्व में है जिसके चलते कंपनी के उत्पाद काफी तेजी से बिकते हैं। शहनाज ने इंटरनेशनल लेवल के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की जरूरत को देखते हुए विमेंस वर्ल्ड इंटरनेशनल की स्थापना की। इस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की सक्सेस के साथ ही उन्होंने ‘मैन्स वर्ल्ड इंटरनेशनल’ की भी शुरूआत कर दी।

पीरियड्स पर बना डाली कॉमिक्स और बनी देश की युवा बिजनेसवुमन।

शहनाज की बढ़ती पहचान 

शहनाज ने इस दिशा में अपने क़दमों को और भी मजबूत किया और इंटरनेशनल लेवल के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की जरुरत को देखते हुए ‘विमेंस वर्ल्ड इंटरनेशनल’ की स्थापना की। इसके तहत फिगर, ब्यूटी, पर्सनल डेवलपमेंट से लेकर सैलून मैनेजमेंट तक लगभग हर विषय पर ट्रेनिंग देना शुरू किया गया। इस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की सक्सेस के साथ ही उन्होंने ‘मैन्स वर्ल्ड इंटरनेशनल’ की भी शुरूआत कर दी। इसके साथ ही वह दो आर एंड डी केन्द्रों का भी नियंत्रण करती हैं। साथ ही दिल्ली में शहनाज़ के दो औषधि उद्यान व फूलों के बाग भी हैं।

Link Source: Wikipedia

Register Today
Elon Musk News

It is a name that you frequently see in the news for doing some million-dollar malicious activities. He is currently Read more

Trending Business News

Everyone must read Trending Business News to be aware of the market situation which directly affects every sector. The news Read more

News On Dearness

According to Google, dearness means “the quality of having great value or price”. There is some news on an everyday Read more

Delhi MCD Trending News

The Municipal Corporation Of Delhi is the organization that governs over eleven districts of Delhi, India. The MCD in Delhi Read more

Tags: Latest News Leader's Story Shahnaz Husain Shahnaz Husain Group The Journal Story Udaan Kamyabi Ki
Previous post
Next post

The Journal Story (Website)

administrator

Recent Posts

  • AI के दौर में हमारी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? डेटा गोपनीयता की चुनौतियाँ और भविष्य की राह.
  • Information Protection in an AI-Driven World: Challenges, Risks, and the Street Ahead.
  • वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता
  • Mental Well-being is Widespread, No One Talks About.
  • Startup Culture, Reimagined: Gen Z’s Strong Modern Outline

Recent Comments

  1. 📘 + 1.987122 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=e27e05815c1a9f02e283d4d5ef13814a& 📘 on T20 World Cup 2022: India vs Netherlands T20 War Analysis.

Archives

  • June 2025
  • April 2025
  • October 2024
  • August 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • March 2021

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Latest
  • Leaders Story
  • lifestyle
  • Most Read
  • People's Story
  • Politics
  • Popular Stories
  • Sports
  • Technology
  • TJS हिन्दी
  • Travel
Most Recent
Latest

AI के दौर में हमारी निजी जानकारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven World: Challenges,

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में

June 22, 2025
Health

Mental Well-being is Widespread, No One Talks

June 22, 2025
In Case You Missed
Latest

AI के दौर में हमारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके

June 22, 2025
Copyright © 2025 The Journal Story. All Right Reserved.