January 26, 2026

​23 की उम्र में 1 करोड़ के जॉब ऑफर को ठुकरा कर बनी इंटरप्रेन्योर, आज है 300 करोड़ की मालकिन!

  • ​23 की उम्र में ठुकरा दिया था 1 करोड़ का ऑफर
  • फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के लिए उन्होंने अपनी आखिरी 30 लाख रुपये की एफडी तोड़ी थी।
  • छोटे कमरे से शुरू किया था सफर 

बहुत से लोगों का मन नौकरी पेशे से हटकर बिजनेस करने का होता है। कभी भी बिज़नेस की बात होती है, तो ज्यादातर हमारे सामने सफल बिजनेसमैन का नाम आता है, पर हम आज एक बिजनसवुमन के बारे जानेंगे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से करोड़ों रुपयों के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी कर दी है। इस आर्टिकल में हम विनीता सिंह के बारे में बताएंगे जो शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की को-फाउंडर और सीईओ हैं।

आखिर कौन है विनीता सिंह?

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और को-फाउंडर हैं। उनके पिता तेज सिंह एम्स में साइंटिस्ट थे। शुगर कंपनी अपनी लिपस्टिक के लिए महिलाओं के बीच बेहद फेमस है। यह उनका तीसरा स्टार्टअप है। विनीता ने सबसे पहले साल 2007 में अपने पहले स्टार्टअप की शुरुआत की थी। वह पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पे भी नजर आ चुकी हैं। 

​23 की उम्र में ठुकरा दिया था 1 करोड़ का ऑफर

आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से ग्रेजुएट होने के बाद उनको एक पॉपुलर इन्वेस्टमेंट बैंक से 1 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर मिला था। हालांकि, विनीता ने इस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वह जॉब नहीं करना चाहती थीं। उस समय विनीता सिर्फ 23 साल की थीं। फिर साल 2007 में उन्होंने क्वेट्ज़ल नाम का स्टार्टअप शुरू किया था, जो रिक्रूटर्स को कैंडिडेट की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सर्विस मुहैया कराता था। हालांकि, यह स्टार्टअप सफल नही हो सका। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने फैब बैग को शुरू किया था।  यह एक सब्सक्रिप्शन कारोबार था, जो महिलाओं को कम फीस पर प्रतिमाह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का एसॉर्टमेंट उपलब्ध कराता था।

​यूं हुई शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत 

फैब बैग से जुड़े कस्टमर्स ने विनीता सिंह को अपनी पसंद, त्वचा से संबंधित समस्याओं और नापसंद को शेयर किया। जब उन्होंने इस पर रिसर्च किया उन्हें लगा कि उपलब्ध विदेशी या स्थानीय मेकअप ब्रांड भारतीय स्किन टोन या भारतीय जीवन शैली पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उनका ऐसा मानना है कि मेकअप लंबे समय तक चलने वाला और मैट होना चाहिए। यदि कोई ग्राहक लोकल ट्रेनों या प्रदूषित सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करता है, तो भी उसका मेकअप न खराब हो।

​विनिता ने पति के साथ मिलकर शुरू किया शुगर कॉस्मेटिक्स

शुगर कॉस्मेटिक्स नाम की कंपनी को विनीता सिंह और उनके पति कौशिक मुखर्जी ने साथ में शुरू किया। फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के लिए उन्होंने अपनी आखिरी 30 लाख रुपये की एफडी तोड़ी थी। साल 2017 में शुगर कॉस्मेटिक्स को सीरीज ए फंडिंग मिली। इन्वेस्ट करने वाली कंपनियां इंडिया कोटिएंट और सिंगापुर की आरबी इन्वेस्टमेंट्स थीं।

​ऑनलाइन मोड से की शुगर की शुरुआत

शुगर कॉस्मेटिक्स को ऑनलाइन शुरु किया गया था। शुगर कॉस्मेटिक्स डिजिटल फर्स्ट स्टार्टअप है। फिर बाद में कंपनी ने अपने रिटेल आउटलेट स्थापित किए। 2020 के अक्टूबर महीने तक इसका 70-80 प्रतिशत कारोबार ऑनलाइन था और करीब 20-30 प्रतिशत रिटेल।

छोटे कमरे से शुरू किया था सफर 

देश के राजधानी दिल्ली में जन्मी विनीता सिंह अपने सपने को साकार करने के लिए मुंबई आई थी। मुंबई जैसे बड़े शहर में वह एक छोटे से कमरे में अकेले रहती थी। उन्होंने एक छोटे कमरे में रहकर अपनी मेहनत जारी रखी और अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने बिना किसी फंडिंग के अपने स्टार्टअप शुरू करने का प्रयास किया था।

कॉस्मेटिक्स बेचकर खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी

 आप यह जानकर हैरान रह जाओगे कि शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह ने कॉस्मेटिक्स बेचकर ही आज 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। उन्होंने प्रमुख रूप से लिपस्टिक और महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े  प्रोडक्ट्स बनाने पर ही ध्यान दिया। आज देशभर में उनके कई सारे आउटलेट हैं। इसके अलावा 700 से ज्यादा स्टोर और 92 शहरों में आपको उनके प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। शुगर कॉस्मेटिक्स का टर्नओवर हर वर्ष 100 करोड़ से ऊपर जाता है। शुगर कॉस्मेटिक्स का मुख्य प्रॉडक्ट स्कॉरलेट ओ’हारा लिपस्टिक है। शुगर कॉस्मेटिक्स तीन मुख्य फैक्टर्स पर फोकस करती है- लॉन्ग लास्टिंग, वेदर प्रूफ और देश के हर मौसम के लिए सुविधाजनक प्रॉडक्ट बनाने पर।

एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ एथलीट भी हैं

विनीता सिंह सिर्फ न केवल एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं, बल्कि वह एक अच्छी एथलीट भी हैं। 6 महीने की प्रेगनेंट होने पर भी उन्होंने मैराथन दौड़ लगाई थी। वह एक ट्रायथलीट और अल्ट्रा मैराथनर हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स उनकी फिटनेस से बेहद प्रभावित हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख 27 हजार फॉलोअर्स हैं। वह साइकिलिस्ट और स्विमर भी हैं। साल 2013 में उन्हें साउथ अफ्रीका में विश्व के सबसे बड़े अल्ट्रा मैराथन में अप और डाउन रन पूरा करने के लिए कॉमरेड बैक टू बैक मेडल से सम्मानित किया गया था।

शार्क टैंक इंडिया की जज रह चुकी हैं विनीता सिंह

शार्क टैंक इंडिया की जज और शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर विनीता सिंह की सक्सेज स्टोरी एक मिशाल है। एक करोड़ का जॉब ऑफर ठुकराना और फिर अपना कारोबार शुरू करने के लिए एक के बाद एक प्रयास करना देश के युवा एंटरप्रेन्योर्स को प्रेरित कर रहा है। आज शुगर कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया नए इंटरप्रेन्योर्स को फंड देने वाला प्लेटफॉर्म रहा है। इस शो में नए इंटरप्रेन्योर अपने आइडियाज सामने रखते और यदि जजों को उनका आइडिया पसंद आता तो वे इसमें इन्वेस्ट करते।

Link Source: Google

Register Today

Don't miss
our new Magazines

Enter your email to receive our new Magazines INR 1299/- month

Subscription Form