The Journal Story
The Journal Story
  • Home
  • Technology
  • Entertainment
  • Business
    • Leaders Story
    • People’s Story
  • Lifestyle
  • Politics
  • Sports
  • TJS हिन्दी
  1. Home
  2. TJS हिन्दी
  3. रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने 8 साल तक बंधक रखा, लड़की बोली- जीभ से फर्श साफ कराया, पेशाब पिलाया।
 रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने 8 साल तक बंधक रखा, लड़की बोली- जीभ से फर्श साफ कराया, पेशाब पिलाया।
Image Credit: Poorvanchal Media
TJS हिन्दी

रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने 8 साल तक बंधक रखा, लड़की बोली- जीभ से फर्श साफ कराया, पेशाब पिलाया।

by The Journal Story September 5, 2022 0 Comment

क्राइम से लेकर पॉलिटिक्स उठा-पटक तक में झारखंड इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। दुमका में छात्रा अंकिता की मौत का केस अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और सनसनीखेज केस सामने आया है।

Image Credit: Universe TV

झारखंड के रांची में 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसे 8 साल से एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर महेश्वर पात्रा की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी नेत्री सीमा पात्रा ने घर में कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। सुनीता ने बताया है कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। उसे रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया भी जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने पुलिस को कहा है कि मालिक इतने बेरहम थे कि रॉड से मारकर दांत तोड़ दिए हैं। चलने में लाचार हो गई। घिसटकर चलती थी। कभी पेशाब कमरे से बाहर चली जाए तो सीमा जीभ से फर्श साफ करवाया करती थी। उन्होंने यह भी बताया है कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी। इस बात का खुलासा होने पर सीमा पात्रा को पार्टी से निकाल दिया गया है।

राज्यपाल रमेश बैस हुए नाराज

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सीमा पात्रा मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि अब तक पुलिस ने दोषी के खिलाफ कोई कारवाही क्यों नहीं की है।

सुनीता घर जाने काे कहती तो बेरहमी से पीटा जाता

Image Credit: Oneindia Hindi

भारतीय जनता पार्टी नेत्री सीमा पात्रा रांची के अशोक नगर की रहने वाली हैं। पीड़ित सुनीता ने कहा है कि वह गुमला की रहने वाली है। सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। वे दोनों भी उसे प्रताड़ित करते थे। घर में ऐसा कोई भी सदस्य नहीं था, जो सुनीता को प्रताड़ित न करता रहा हो। सुनीता सीमा पात्रा के घर पर काम नहीं करता चाहती थी, पर उसे जबरदस्ती घर पर रोक कर रखा गया था। जब भी वह अपने घर जाने की बात कहती तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जाती थी। साथ ही बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। ऐसे ही सुनीता को मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। 

पात्रा दंपती के कैद से ऐसे निकली युवती

पीड़ित सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। विवेक आनंद ने उसकी पुकार सुनी और उनकी मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई। जिसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया। 

Also Read: ब्राजील के जंगल में दुनिया के सबसे अकेले शख्स की मौत, 26 साल तक इसलिए दुनिया से दूर रहा।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की प्रदेश संयोजक रहीं सीमा

सीमा पात्रा के पति महेश्वर पात्रा राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव रहे हैं और विकास आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं। सीमा पात्रा भाजपा की नेता भी रहीं। उन्हें भाजपा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रदेश संयोजक भी बनाया था।

एससी-एसटी धाराओं के तहत मामला दर्ज

सीमा पात्रा के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में एससी-एसटी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। हटिया डीएसपी राजा मित्रा को जांच अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के मेडिकली फिट होने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज कराया जा सके। बता दें कि उनकी सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।

Link Source: Wikipedia

Hot Topic: दुष्कर्म के बाद हत्या या कुछ और! आखिर क्या है सोनाली की मौत की असल वजह? जानें.

Elon Musk News

It is a name that you frequently see in the news for doing some million-dollar malicious activities. He is currently Read more

Trending Business News

Everyone must read Trending Business News to be aware of the market situation which directly affects every sector. The news Read more

News On Dearness

According to Google, dearness means “the quality of having great value or price”. There is some news on an everyday Read more

Delhi MCD Trending News

The Municipal Corporation Of Delhi is the organization that governs over eleven districts of Delhi, India. The MCD in Delhi Read more

Tags: BJP humans jharkhand jharkhand news Latest News life lifestyle rumors science seema patra seema patra news univers vigyan
Previous post
Next post

The Journal Story (Website)

administrator

Recent Posts

  • AI के दौर में हमारी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? डेटा गोपनीयता की चुनौतियाँ और भविष्य की राह.
  • Information Protection in an AI-Driven World: Challenges, Risks, and the Street Ahead.
  • वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता
  • Mental Well-being is Widespread, No One Talks About.
  • Startup Culture, Reimagined: Gen Z’s Strong Modern Outline

Recent Comments

  1. 📘 + 1.987122 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=e27e05815c1a9f02e283d4d5ef13814a& 📘 on T20 World Cup 2022: India vs Netherlands T20 War Analysis.

Archives

  • June 2025
  • April 2025
  • October 2024
  • August 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • March 2021

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Latest
  • Leaders Story
  • lifestyle
  • Most Read
  • People's Story
  • Politics
  • Popular Stories
  • Sports
  • Technology
  • TJS हिन्दी
  • Travel
Most Recent
Latest

AI के दौर में हमारी निजी जानकारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven World: Challenges,

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके बारे में

June 22, 2025
Health

Mental Well-being is Widespread, No One Talks

June 22, 2025
In Case You Missed
Latest

AI के दौर में हमारी

June 23, 2025
Latest

Information Protection in an AI-Driven

June 23, 2025
Health

वह मानसिक स्वास्थ्य महामारी, जिसके

June 22, 2025
Copyright © 2025 The Journal Story. All Right Reserved.