![रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जन्माष्टमी पे ये शुभ काम।](https://thejournalstory.com/wp-content/uploads/2022/08/Ranveer-Deepika-TJS.png)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जन्माष्टमी पे ये शुभ काम।
![](https://thejournalstory.com/wp-content/uploads/2022/08/ranvir.jpg)
बॉलीवुड दुनिया में खुशखबरियों का दौर चल रहा है। कुछ वक्त पहले ही रणबीर और आलिया ने प्रेग्नेंसी का अनाउन्स्मेन्ट किया था और हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी बताया कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी एक गुड न्यूज शेयर की है। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अलीबाग में एक नया घर खरीदा है, जो मुंबई के करीब एक समुद्र तट शहर है। जिसके गृहप्रवेश की तस्वीरें दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एवं ट्विटर पर शेयर की हैं। शुक्रवार को रणवीर और दीपिका ने इस घर में निजी गृह प्रवेश पूजा का आयोजन किया है। इस मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नए घर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कपल के फैंस बेहद खुश हैं।
शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें
रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नए घर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में रणवीर और दीपिका साथ पूजा करते दिख रहे हैं। सामने हवन कुंड दिखाई दे रहा है और पूजा की सामग्री भी रखी हुई है। हवन कुंड के पीछे कुछ तस्वीरें भी रखी हुई हैं जो साफ नहीं दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में हवन करते हुए अग्नि है, जिसमें दीपिका और रणवीर आहूति दे रहे हैं। जिसके बाद तीसरी तस्वीर में कलश रखा हुआ दिखाई दे रहा है। चौथी तस्वीर में उनके शरीर का निचला हिस्सा नजर आ रहा है। दोनों ने एक दूसरे के हाथ थामे हुए हैं और रणवीर के घुटनों पर रखे हुए हैं। पांचवी फोटो में दोनों ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ रखा हुआ है। एक तस्वीर में रणवीर नारियल फोड़कर उसका पानी निकाल रहे हैं। आखिरी फोटो में दोनों घर का मेन गेट खोलते दिख रहे हैं लेकिन इसमें केवल उनका हाथ दिखाई दे रहा है।
![](https://thejournalstory.com/wp-content/uploads/2022/08/deepika-TJS.jpg)
119 करोड़ रुपये में खरीदा घर
रणवीर सिंह और उनकी पत्नी का यह सेकेंड होम है। इसे उनका हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह लगभग 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। यह 5 बीएचके बंगला है। उनके इस घर की कीमत 119 करोड़ रुपये बताई गई थी। उनकी इस महंगी प्रॉपर्टी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। उनका ये घर सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत के नज़दीक है। साथ ही बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट भी हैं।
फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका अपने प्रभादेवी स्थित घर में रह रहे हैं। नए घर में प्रवेश की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका गृह प्रवेश के मौके पर हवन करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने शगुन का नारियल फोड़ा। एक फोटो में घर के गेट की तस्वीर भी साझा की गई है। एक तस्वीर में दीपिका और रणवीर साथ में आरती करते दिख रहे हैं। बता दें कि प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने गृह प्रवेश पूजा कराई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल थे।
सलमान और शाहरुख के बने पड़ोसी
रणवीर और दीपिका के इस घर का कार्पेट एरिया 11,266 वर्ग फीट बताया जा रहा है, जिसमें अलग से एक 1300 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव टेरेस है। मुंबई के बीजे रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा में बना ये घर उसी इलाके में है जहां बड़े बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और भाईजान यानी सलमान खान के घर हैं। इस शानदार अपार्टमेन्ट के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को 19 कारों की पार्किंग मिली है। इस अपार्टमेंट के लिए सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी में ही 7.13 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
पत्नी में खोए रणवीर
कुछ समय पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ रैंप वॉक किया था, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। रैंप में रणवीर और दीपिका एक-दूसरे में खो गए थे और उनके फैंस उनसे नजरें हटा ही नहीं पा रहे थे। दीपिका को देखते हुए रणवीर के कई फोटोज भी खूब चर्चे में रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो पूरी जिंदगी के लिए अपनी पत्नी को यूं ही दिलो जान से चाहते रहेंगे।
रणवीर और दीपिका की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्मों के बारे में बात करें तो रणवीर अब दिसंबर में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। वहीं इस साल ओटीटी रिलीज ‘गहराइयां’ में नजर आईं दीपिका अब शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी।
Also Read: क्या अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट?…तस्वीरों में दिखा बेबी बंप!
Link Source: Instagram, Housing.com